Albert Einstein Quotes In Hindi अल्बर्ट आइंस्टीन विश्व के जाने माने एक वैज्ञानिक और भौतिकशास्त्री थे | इन्होंने साधारण रिलेटिविटी की थ्योरी को विकसित किया | अल्बर्ट आइंस्टीन अपने जीवन में बहुत से अविष्कार किये है इसलिए उनका नाम इतिहास के पन्नो में दर्ज हुआ है | तो आइये आज हम उनके कुछ अनमोल विचार जानते है |
अल्बर्ट आइंस्टीन के प्रेरक विचार Albert Einstein Quotes In Hindi
जिंदगी जीने के दो तरीके है। पहला यह कि कुछ भी चमत्कार नहीं है, दूसरा यह कि दुनिया की हर चीज चमत्कार है।
दो चीजें अनंत हैं: ब्रह्माण्ड और मनुष्य कि मूर्खता; और मैं ब्रह्माण्ड के बारे में दृढ़ता से नहीं कह सकता।
जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।
प्रत्येक इंसान जीनियस है। लेकिन यदि आप किसी मछली को उसकी पेड़ पर चढ़ने की योग्यता से जज करेंगे तो वो अपनी पूरी ज़िन्दगी यह सोच कर जिएगी की वो मुर्ख है।
एक सफल व्यक्ति बनने का प्रयास मत करो। बल्कि मूल्यों पर चलने वाले इंसान बनो।
ईश्वर के सामने हम सभी एक बराबर ही बुद्धिमान हैं-और एक बराबर ही मूर्ख भी।
जब आप एक अच्छी लड़की के साथ बैठे हों तो एक घंटा एक सेकंड के सामान लगता है। जब आप धधकते अंगारे पर बैठे हों तो एक सेकंड एक घंटे के सामान लगता है। यही सापेक्षता है।
यदि आप प्रसन्नतापूर्वक जीना चाहते हो तो इसे एक व्यक्ति या वस्तु के बजाय एक लक्ष्य से बांधो।
अपनी सर्वोत्तम क्षमताओ के अनुसार राजनितिक मामलो में दोषसिद्धि हर नागरिक का कर्तव्य है।
संयोग भगवान का बचा हुआ गोपनीय रास्ता है।
क्रोध मूर्खों की छाती में ही बसता है।
बुद्धि का सही संकेत ज्ञान नहीं बल्कि कल्पनाशीलता है।
यदि मानव जीवन को जीवित रखना है तो हमें बिलकुल नयी सोच की आवश्यकता होगी।
तर्क आपको एक स्थान अ से दूसरे स्थान ब तक ले जाएगा, कल्पना आपको कहीं भी ले जा सकती है।
इन्सान को यह देखना चाहिए कि क्या है, यह नहीं कि उसके अनुसार क्या होना चाहिए।
एक मेज, एक कुर्सी, एक कटोरा फल और एक वायलन ; भला खुश रहने के लिए और क्या चाहिए?
सूचना ज्ञान नहीं है।
कोई भी समस्या चेतना के उसी स्तर पर रह कर नहीं हल की जा सकती है जिस पर वह उत्पन्न हुई है।
शांति जोर डालकर प्राप्त नहीं की जा सकती, सिर्फ समझकर प्राप्त की जा सकती है।
असली जोखिम से ही विश्वास की पहचान होती है।
परेशानी के मध्य ही अवसर छिपा होता है।
ज्ञान से ज्यादा कल्पना जरूरी है।
अगर तथ्य सिद्धांत से नही मिलते है तो तथ्य को बदल डालिये।
बिना सवाल किसी अधिकृत व्यक्ति का सम्मान करना सत्य के खिलाफ जाना है।
स्वयं को सत्य और ज्ञान का न्यायाधीश समझने वालो का ये झूठा विश्वास ईश्वर ही खंडित करते है।
सच्चा धर्म ही सच्ची जिंदगी है, अपनी पूरी आत्मा के साथ जीना, सारी अच्छाई और सारी उदारता ही सच्चा धर्म है।
मै स्वर्ग और नर्क में से किसी को भी अच्छा या बुरा नहीं कहता क्योंकि मेरे दोस्त दोनों जगह रहते है।
एक पुरुष को कभी पता नहीं होता की शुभ विदाई कैसे दे। और एक स्त्री को कभी समझ नहीं आता की शुभ विदाई कब दे।
मेरे पास कोई विशेष काबिलियत नहीं है, मै तो बस जिज्ञासु हूं।
ये दुनिया बड़ी ही भयानक है, उन लोगो के कारण नहीं जो बुरा करते है बल्कि उन लोगो के कारण जो बुरा होते देखते है और बुरा होने देते है।
शिक्षा वो है जो आपको तब भी याद रहे जब आप सब कुछ भूल गए हो जो आपको याद था।
सत्य और ज्ञान की खोज में लगे रहना ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ी विशेषता हो सकती है।
हालात मनुष्य से ज्यादा मजबूत होते है।
हिंसा हमेशा बाधा को जल्दी से हटा सकती है पर ये कभी सृजनात्मक नहीं हो सकती।
वक्त बहुत कम है अगर हमे कुछ करना है तो अभी से शुरू कर देना चाहिए।
व्यक्तित्व सुनने या देखने से नहीं बनता, मेहनत और काम करने से बनता है।
व्यक्ति की कीमत इससे नहीं है कि वो क्या प्राप्त कर सकता है, बल्कि इसमें है कि वो क्या दे सकता है।
भय से शांति नहीं लाई जा सकती। शांति तो तब आती है जब हम आपसी विश्वास के लिए ईमानदारी से कोशिश करे।
न्यूटन के बारे में सोचने का अर्थ है उनके महान कार्यो को याद करना। उनके जैसे व्यक्तित्व के बारे में इसी से अंदेशा लगाया जा सकता है कि उन्हें एक सर्वव्यापी सत्य को सिद्ध करने में कितना संघर्ष करना पड़ा।
आपको गेम के नियम सीखने चाहिए। और तब आप किसी भी खिलाडी से अच्छा खेलेंगे।
बीते हुए कल से सीखना, आज में जीना, कल के लिए आशा रखना। सबसे महत्तवपूर्ण चीज़ है, प्रशन पूंछना बंद मत करना।
शांति शक्ति के द्वारा नहीं रखी जा सकती है। यह केवल समझ से प्राप्त की जा सकती है।
हम हमारी समस्याओं को उसी सोच के साथ ख़त्म नहीं कर सकते है, जिस सोच के साथ हमने उन्हें पैदा किया हैं।
मूर्खता और बुद्धिमता में यह फर्क है की बुद्धिमता की एक सीमा होती है।
पागलपन : एक ही चीज़ को बार-बार करना और हमेशा अलग परिणाम की आशा करना।
अधिकांश लोग कहते है की वो बुद्धि है जो एक महान वैज्ञानिक बनाती है। वो गलत है चरित्र ही एक महान वैज्ञानिक बनाता है।
यदि आप किसी चीज़ को साधारण तरीके से नहीं समझा सकते है तो इसका मतलब है की आप उसको सही ढंग से नहीं समझ पाए हैं।
धर्म के बिना विज्ञान लंगड़ा है, विज्ञान के बिना धर्म अंधा है।
यदि आप किसी सुन्दर लड़की को चुम्बन करते हुए सुरक्षित ड्राइव कर रहे है तो इसका मतलब यह है की आप चुम्बन पर इतना ध्यान नहीं दे रहे है जितना की देना चाहिए।
गुरुत्वाकर्षण लोगो के प्यार में गिरने के लिए ज़िम्मेदार नहीं हैं।
किसने यह सिद्ध किया की सारी ख़ुशी ही इच्छा है? सब कुछ उस भगवान के हातो में है. इसीलिए हम में से हर एक को जो है उसी में संतुष्ट होना चाहिये.
यह भी जरुर पढ़े :-
- Bill Gates Quotes In Hindi बिल गेट्स के प्रेरक कथन
- Essay On Population In Hindi | जनसंख्या पर हिंदी में निबंध
- Essay On Summer Season In Hindi धुप कालीन मौसम पर निबंध
- World Heart Day In Hindi | विश्व हृदय दिवस की जानकारी
- Sri Sri Ravi Shankar Quotes in Hindi | आध्यात्मिक गुरू श्री श्री रवि शंकर के प्रसिद्ध विचार
- Socrates Quotes in Hindi | महान दार्शनिक सुकरात के प्रसिद्ध विचार
- Sai Baba Quotes In Hindi शिर्डी के साईबाबा के अनमोल वचन
- Plato Quotes In Hindi यूनान के प्रसिद्ध दार्शनिक प्लेटो के सर्वश्रेष्ठ विचार
- Ratan Tata Quotes Hindi भारतीय उद्योगपती रतन टाटा के सर्वश्रेष्ठ विचार
- Slogans On Terrorism In Hindi आतंकवाद पर हिंदी में नारे
- Shiv khera Quotes In Hindi मोटिवेशनल लेखक शिव खेड़ा के अनमोल विचार
- Lord Shree Ram Thoughts | जीवन बदल देने वाले भगवान श्री राम के प्रेरक कथन
- World Tourism Day In Hindi | विश्व पर्यटन दिवस