हिन्दी दिवस प्रत्येक वर्ष १४ सितम्बर को मनाया जाता है। १४ सितम्बर १९४९ को संविधान सभा ने एक मत से यह निर्णय लिया कि हिन्दी ही भारत की राजभाषा होगी। इसी महत्वपूर्ण निर्णय के महत्व को प्रतिपादित करने तथा हिन्दी को हर क्षेत्र में प्रसारित करने के लिये राष्ट्रभाषा प्रचार समिति, वर्धा के अनुरोध पर वर्ष १९५३ से पूरे भारत में १४ सितम्बर को प्रतिवर्ष हिन्दी-दिवस के रूप में मनाया जाता है। Hindi Diwas Shayari, Shubhkamanaye हिंदी में
Hindi Diwas Shayari, Shubhkamanaye हिंदी में
राजभाषा सप्ताह या हिन्दी सप्ताह १४ सितम्बर को हिन्दी दिवस से एक सप्ताह के लिए मनाया जाता है। इस पूरे सप्ताह अलग अलग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह आयोजन विद्यालय और कार्यालय दोनों में किया जाता है। इसका मूल उद्देश्य हिन्दी भाषा के लिए विकास की भावना को लोगों में केवल हिन्दी दिवस तक ही सीमित न कर उसे और अधिक बढ़ाना है। इन सात दिनों में लोगों को निबंध लेखन, आदि के द्वारा हिन्दी भाषा के विकास और उसके उपयोग के लाभ और न उपयोग करने पर हानि के बारे में समझाया जाता है।
हिंदी भाषा नहीं भावों की अभिव्यक्ती है ,
यह मातृभूमी पर मर मिटने के शक्ती है |
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ |
********
हाथ में तुम्हारे देश की शान ,
हिंदी अपनाकर तुम बनो महान |
********
हिंदी है हमारी राष्ट्रभाषा ,
हिंदी है हमे बड़ी प्यारी ,
हिंदी की सुरीली वाणी ,
हमे लगे हर पल प्यारी |
********
एकता की जान है ,
हिंदी देश की शान है |
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ |
********
हिंदी मेरा ईमान है ,
हिंदी मेरी पहचान है ,
हिंदी हूं मै वतन भी मेरा प्यारा हिन्दुस्थान है |
********
हिंदी से हिन्दुस्थान है ,
तभी तो मेरा देश महान है ,
निज भाषा के उन्नति के लिए ,
अपना सबकुछ कुर्बान है |
*******
जन – जन की भाषा है हिंदी ,
भारत की आशा है हिंदी ,
जिसने पुरे देश को जोड़े रखा ,
वो मजबूत धागा है हिंदी |
********
ना करो देश की चिंदी ,
हिंदी तो है देश की बिंदी |
********
वक्ताओं की ताकत है भाषा ,
लेखक का अभिमान है भाषा ,
भाषाओँ के शीर्ष पर बैठी ,
मेरी प्यारी हिंदी भाषा |
हिंदी दिवस की शायरी आपको कैसे लगी इसके बारे में जरुर बताइए | और आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ share करना ना भुलियें |
यह भी पढ़े :-
- Speech On Hindi Diwas In Hindi | हिंदी दिवस पर उत्कृष्ट भाषण
- Slogan On Hindi Diwas | हिंदी दिवस पर नारे
- जनरेशन गैप पर हिंदी निबंध | Essay On Generation Gap In Hindi
- Essay On Hindi Diwas | हिंदी दिवस पर आधारित निबंध
- राष्ट्रीय पोषण सप्ताह | National Nutrition Week In Hindi